पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में घर की छत गिरने से चार लड़कियों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी…

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शनिवार को घर गिरने की वजह से चार लड़कियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर काफी पुराना और जर्जर हो चुका था।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के हंगू जिले में हुई है। इस घटना में घर गिरने से दो से 12 साल की चार लड़कियों की जिंदगियां खत्म हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शुरू हुआ बचाव अभियान

अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले की दोआबा तहसील के जदीद बांदा इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि चारों लड़कियों के शव मलबे से निकाल लिए गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।

दूसरी घटना में एक महिला और बच्चे की मौत 

वहीं, एक अन्य घटना में शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित जिले के बासीन इलाके की मियां कॉलोनी में एक पुराना घर गिरने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

बचाव अभियान जारी 

पाकिस्तान की राष्ट्रीय बचाव सेवा, ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंच गए। ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया कि बचाव कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और फिर उन्हें प्रांतीय मुख्यालय अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला और बच्चे की मौत की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *