पाकिस्तान अब US और ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू कराने की कोशिश में जुट गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने यह कदम चीन के दबाव के बाद उठाया गया है। इस हफ्ते ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी के इस्लामाबाद पहुंचने की भी जानकारी है। पिछले 10 दिनों में यह उनका दूसरा दौरा था।
मोमेनी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का करीबी माना जाता है। पाकिस्तानी सरकार के बयान के मुताबिक, उन्होंने सरकार के वरिष्ठ सदस्यों और आर्मी चीफ जनरल आसीम मुनीर से मुलाकात की।
सऊदी-चीन के बीच फंसा पाकिस्तान
पाकिस्तान खुद को संभावित मध्यस्य के तौर पर मुश्किल स्थिति में पा रहा है। इस हफ्ते यमन के ईरान-समर्थित हूथी आंदोलन ने सऊदी अरब के खिलाफ नेवल ब्लॉकेड की घोषणा की। सऊदी पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है और दोनों देशों के बीच पिछले साल आपसी रक्षा संधि हुई थी। इसके अलावा पाकिस्तान सऊदी की वित्तीय मदद पर निर्भर है। इस्लामाबाद ने हूथी हमलों की कड़ी निंदा भी की है। ऐसे में ईरान का पक्ष लेने से रियाद नाराज हो सकता है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान बीजिंग पर भी निर्भर है। चीन पाकिस्तान का बड़ा वित्तीय मददगार है और पश्चिम एशिया के जरूरी ट्रेड रूट को फिर से खोलने के लिए डिप्लोमैटिक हल चाहता है। तीनों सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पिछले हफ्ते चीन दौरे पर चीनी अधिकारियों के साथ इस नई कोशिश पर चर्चा की थी।
पाकिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने कहा, चीनी नाखुश हैं क्योंकि ईरान के दूसरे खाड़ी देशों पर हमले और होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के लिए उनके फायदे प्रभावित हो रहे हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान ने कहा, चीन पाकिस्तान और दूसरी पार्टियों की मध्यस्थता को कोशियों का समर्थन करता है। तेहरान पर इंटरनेशनल बैन के बावजूद बीजिंग ईरान का सबसे बड़ा ट्रेनिंग पार्टनर और कच्चे तेल का मुख्य खरीदार है।
ट्रंप ने दी चीन-रूस को चेतावनी
US प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन या रूस ईरान के झगड़े में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन चेतावनी दी कि अगर वे शामिल हुए तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, प्रेसिडेंट शी ने बीजिंग में मुझसे कहा था कि वह किसी भी हालत में ईरान को हथियार नहीं देंगे। प्रेसिडेंट पुतिन ने भी कहा था कि वह ईरान को हथियार नहीं बेचेंगे। अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह उनके हित में नहीं होगा।
ट्रंप ने गुरुवार को एक्सियोस को बताया था कि वह हमलों पर फैसला लेने के करीब हैं जो पहले से कहीं ज्यादा बड़े होंगे। उन्होंने कहा कि ईरान डील के लिए तैयार नहीं है और उन्हें अभी तक काफी दर्द नहीं मिला है। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे।