पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयरस्ट्राइक, 9 लोगों की मौत…

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी विवाद और बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में गुरुवार को हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रांतीय अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

हेल्मंद प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख, मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ को बताया कि पाकिस्तानी सैन्य शासन की तरफ से ये एयरस्ट्राइक हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर की गईं।

मृतकों में ज्यादातर महिला और बच्चे

बता दें कि प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर अधिकारी ने बताया कि इस खौफनाक हमले में चार बेकसूर लोगों की जान चली गई है, जबकि छह लोग जख्मी हुए हैं। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इस हमले में मारे जाने और घायल होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *