ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत युवाओं को युवाओं अपराध के दलदल में धकेलते जा रही है। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक 27 वर्षीय युवक, मोहम्मद सलमान पाशा को चेन स्नेचर के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दरअसल, आरोपी मोहम्मद सलमान पेशे से ड्राइवर है, उसे ‘एविएटर’ जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी गेम की लत लग गई थी, जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कथित तौर पर आरोपी ने ऑनलाइन गेमिंग की लत को पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया।
कर्ज में डूबने के बाद शुरू किया चेन छीनना
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलमान ऑनलाइन गेमिंग को पूरा करने और कर्ज को चुकाने के लिए चैन स्नैचर बन गया और चेन छीनने का काम शुरू कर दिया।
8 फरवरी को महिला से छीना था चेन
पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी को अपनी रात्रि शिफ्ट खत्म करने के बाद, वह हैदराबाद के एक व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र आबिड्स के पास खड़ा था, जब उसने एक महिला को अकेले चलते देखा। तो उसे निशाना बनाया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली और अपनी सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।
शिकायत दर्ज होने के बाद शुरू हुई तलाश
इसके बाद पीड़ित महिला, दुम्पाला सिरिशा ने पुलिस नें शिकायत दर्द कराई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान टास्क फोर्स ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 17 ग्राम सोने की चेन, एक सुजुकी गिक्सर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 33,000 रुपये नकद बरामद किए।
टास्क फोर्स द्वारा आरोपी और उसके पास से जब्त की गई संपत्ति को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सलमान पाशा पारिवारिक समस्याओं और कम आमदनी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत ने और अधिक कर्ज में डूबो दिया, जिसके कारण उसने इस रास्ते को चुना।