कतर के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को बताया कि एक कतरी नागरिक की छर्रे लगने से मौत हो गई है।
यह घटना तब प्रकाश में आई जब वह व्यक्ति एक अन्य साथी के साथ नाव पर सवार था और उनकी नाव अचानक लापता हो गई थी। मंत्रालय के अनुसार, इस नागरिक की जान इलाके में चल रहे सैन्य अभियानों के कारण लगे छर्रों से गई है।
इस घटना में नाव पर सवार दूसरा व्यक्ति भी घायल हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शुरू किए गए सघन खोज अभियान के बाद, रविवार तड़के इस लापता नाव का पता लगा लिया गया।
हमलों के कनेक्शन पर सस्पेंस
मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में इस घटना के सटीक लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या इन छर्रों का संबंध रविवार को कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर लॉन्च किए गए ईरानी ड्रोनों से था या नहीं।