नेपाल में भारतीय डीजल तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ…

नेपाल के जनपद कैलाली की पुलिस ने गुरुवार शाम को भारत से नेपाल आ रहे एक भारतीय नागरिक को डीजल की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। उसे चेकिंग के दौरान खेदाघाट से पकड़ा गया है।

कैलाली पुलिस की गश्ती टीम ने सूडा बाजार से लेकर नेपाल आ रहें उमेश गुप्ता को खेदाघाट पर पकड़ा है। उसके पास से अवैध रूप से तस्करी कर लाया जा रहा डीजल व बाइक भी बरामद हुआ है। जिला पुलिस कार्यालय की गश्ती टीम ने गुरुवार की शाम को लगभग दो लाख 58 हजार रुपये का डीजल व बाइक सहित पकडा है।

पकड़े गए भारतीय नागरिक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हैं। कैलाली जिले के बिभिन्न स्थानों से पुलिस ने भारत से तस्करी कर नेपाल लाया गया व‍िभि‍न्न प्रकार का लगभग दो लाख 10 हजार का सामा भी लावारिस बरामद किया है। जिसमें प्रतिबंधित बीडी, तम्बाकू, प्लास्टिक झिल्ली, वायलर मुर्गा, बाइक पुलिस ने बरामद किए जाने की जानकारी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *