शरद पूर्णिमा पर मेष से मीन राशि तक के जातक करें ये दान, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ माना गया है।

मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है।

इस दिन लोग खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखते हैं और अगले दिन इसका सेवन करते हैं।

इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर, सोमवार को है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ चंद्रमा पूजन का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र दर्शन व पूजन से जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

शरद पूर्णिमा का दिन दान-पुण्य के लिए भी अति उत्तम माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का अक्षय फल प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जानें शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन दूध व चावल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग का अभिषेक दूध व शहद से करना शुभ माना गया है।

2. वृषभ राशि- इस दिन वृषभ राशि वालों को खीर बनाकर गरीबों में दान करनी चाहिए। इसके अलावा चांदी का दान भी शुभ माना गया है।

3. मिथुन राशि– इस दिन हरी मूंग की दाल व हरे रंग के वस्त्रों का दान शुभ माना गया है। इसके अलावा मिथुन राशि वालों के लिए तुलसी पूजन भी लाभकारी माना गया है।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन गौशाला में चारा का दान उत्तम माना गया है। इसके साथ ही शाम को चंद्रमा को दूध मिले जल से अर्घ्य देना चाहिए।

5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को गरीब या जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व भोजन का दान करना चाहिए।

6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन मूंग दाल व हरे रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पत्तों का दान भी कर सकते हैं।

7. तुला राशि- तुला राशि वालों को इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही दही व सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों को शरद पूर्णिमा पर शिवलिंग पर शहद, दूध व जल से अभिषेक करना चाहिए और इस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।

9. धनु राशि- धनु राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र और केसर से बनी खीर का दान करना चाहिए।

10. मकर राशि- मकर राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन शिव पूजन करें। इसके अलावा पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और चंद्र मंत्रों का जाप करें।

11. कुंभ राशि- इस दिन खीर दान का दान करना चाहिए। जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए पानी में सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

12. मीन राशि– मीन राशि वालों को इस दिन दूध या दूध से बनी मिठाई और चांदी का दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *