प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
इस साल 10 अक्टूबर के दिन करवा पूजा की जाएगी।
करवा चौथ के लिए कुछ ही देर के लिए पूजन का शुभ मुहूर्त मिल रहा है।
करवा चौथ के दिन कुछ उपाय करने से अच्छे वैवाहिक जीवन व सुख-समृद्धि का लाभ मिलता है। ऐसे में ग्रहों की स्थिति मजबूत करने व शिव-पार्वती और गणेश जी का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए करें ये उपाय
10 अक्टूबर को करवा चौथ पर मेष से लेकर मीन राशि करें उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
मेष राशि- करवा चौथ के दिन मेष राशि वाले गुड़, धन और खीर का दान करें। महिलाओं को लाल रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करनी चाहिए। इससे मंगल ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले वस्त्र का दान करें। करवा चौथ के दिन महिलाओं को सिल्वर और येलो कलर की चूड़ियां पहननी चाहिए।
कर्क राशि- कर्क राशि वाले सफेद रुमाल का दान करें। चांदी के बर्तन में भोग लगाएं। महिलाओं को करवा चौथ के दिन पिंक कलर की चूड़ियां धारण करनी चाहिए।
सिंह राशि- सिंह राशि वाले घी का दान करें। महिलाओं को पीली या गोल्डन कलर की चूड़ियां करवा चौथ पर पहननी चाहिए। वहीं, सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करने से कुंडली में सूर्य को मजबूत बना सकती हैं।
कन्या राशि- अपने सुख सौभाग्य को बढ़ाने के लिए शहद का दान करें। कन्या राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि वाले खजूर का दान करें। महिलाओं को गुलाबी रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- करवा चौथ पर वृश्चिक राशि वाले केसर या गुड़ का दान करें। महिलाओं को मैरून या रेड कलर के वस्त्र और चूड़ियां पहननी चाहिए।
धनु राशि- धनु राशि वाले पुस्तक या दीपक का दान करें। महिलाओं पीले और लाल रंग की मिली जुली चूड़ियां करवा चौथ पर पहनी चाहिए।
मकर राशि- मकर राशि वाले काले तिल या फल का दान करें। महिलाओं को करवा चौथ पर हल्के गुलाबी या हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।
कुंभ राशि- करवा चौथ पर कुंभ राशि वाले कंबल या खजूर का दान करें। महिलाओं को मिश्रित रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि वाले धन या उड़द की दाल का दान करें। महिलाओं को मल्टी कलर की चूड़ियां और गोल्डन या रेड कलर की साड़ी पहननी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।