सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
मेष (Aries)
कार्ड: द मून
आज वही करें जो आपको सही लगे। हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है। जो बातें आपकी एनर्जी से मेल नहीं खाती हैं, उनसे दूर हो जाइए। असहज होने पर चुप रहें। जवाब अपने सही समय पर मिल जाएगा। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें।
वृष (Taurus)
कार्ड: द स्टार
अगर सुबह धीमी होगी तो पूरा दिन आराम रहेगा। चाय पीते-पीते कुछ समय गुजारिए। जल्दबाजी में काम ना करें। इससे आपको शांति मिलेगी। धीरे चलने का मतलब पीछे हटना बिल्कुल भी नहीं है। सब अपने समय पर होता है।
लकी टिप: सुबह का पहला काम जल्दबाजी में ना करें।
मिथुन (Gemini)
कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
अगर आपको अनसुना किया जा रहा तो शांति से पीछे हट जाइए। थकान महसूस हो तो आराम करें। हर किसी को अपनी ओर से जवाब देने की जरूरत नहीं है। अपनी एनर्जी का सही इस्तेमाल करिए।
लकी टिप: बिना किसी गिल्ट के आज शांत रहिए।
कर्क (Cancer)
कार्ड: द डेविल
पुरानी आदतों को दूर करें। तुरंत जवाब ना दें। कुछ अगर पुराना है तो जरूरी नहीं है कि वह सही ही हो। धीरे-धीरे नए रास्ते पर कदम बढ़ाएं। एक छोटा सा बदलाव भी पुराने चक्र तोड़ देता है।
लकी टिप: तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय चुप रहो।
सिंह (Leo)
कार्ड: फोर ऑफ कप्स
आज आपको हर एक चीज करने की जरूरत नहीं है। दूसरों के लिए हमेशा मौजूद रहने से थकान हो चुकी है तो अब आराम करिए। खुद की शांति के लिए कभी-कभी हां कहना सही होता है। अपने विचारों के साथ कुछ देर अकेले रहिए, आपको सच समझ आने लगेगा।
लकी टिप: कोई एक काम आज कैंसल कर दीजिए।
कन्या (Virgo)
कार्ड: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज कुछ काम को ऐसे ही अधूरा छोड़ दीजिए। जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। कई बार कुछ चीजें अपने आप ही सही होती हैं। जरूरी नहीं है कि सब तुरंत ठीक हो जाए। थोड़ा समय दीजिए। कई बार ऐसे ही बेहतर ऑप्शन मिल जाते हैं।
लकी टिप: आज एक काम कुछ समय के लिए टाल दें।
तुला (Libra)
कार्ड: ऐट ऑफ कप्स
जरूरी नहीं है कि जिस चीज में आप मेहनत करें, वो आपको फल ही दें। कभी-कभी सब छोड़ देना ही आगे बढ़ने का तरीका होता है। जो आपके साथ आगे ना बढ़ें, उससे दूरी बना लीजिए।
लकी टिप: कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा ब्रेक लो।
वृश्चिक (Scorpio)
कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आपको जो भी फील हो रहा है, वह सब सही है। दूसरों को हर चीज समझाने की जरूरत नहीं है। आज अपने आपको ईमानदारी से देखिए। आज जो भी कहना है कह दीजिए। हो सकता है कि हर कोई ना समझे लेकिन ये भी ठीक है।
लकी टिप: आज तुरंत प्रतिक्रिया ना दें।
धनु (Sagittarius)
कार्ड: द हैंग्ड मैन
शांत रहिए। अपने पैटर्न पर एक बार ध्यान दें। खुद को बदलने की जल्दी मत करिए। कई बार हमें जवाब तब मिलने लगने लगते हैं, जब हम उसे खोजना बंद कर देते हैं।
लकी टिप: बिना फोन या म्यूजिक के कुछ देर रहें।
मकर (Capricorn)
कार्ड: द एम्परर
आज अपने विजन को एकदम पकड़कर रखिए। सब कुछ जबरजस्ती करने की जरूरत नहीं है। जो बनाया है आपने उस पर भरोसा रखिए। प्रेशर फील ना करें। अपने लक्ष्यों की ओर ध्यान दें।
लकी टिप: अपने उद्देश्य पर ध्यान दीजिए।
कुंभ (Aquarius)
कार्ड: टू ऑफ कप्स
आज किसी की उम्मीद को शायद पूरा ना कर पाएं। ईमानदारी का साथ दीजिए। दिल से बोलिए। झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। जुड़ाव पर फोकस करें नाकि परफेक्शन की ओर भागें।
लकी टिप: सिंंपल और साफ बोलिए।
मीन (Pisces)
कार्ड: टेन ऑफ वैंड्स
आज मीन राशि वाले एक बार फिर से शुरुआत करने की हिम्मत रखें। जो बोझ आप उठाते चले आ रहे हैं, उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जरूरत पड़ने पर मदद भी मांगिए। एक छोटी सी शुरुआत भी बोझ को हल्का करेगी।
लकी टिप: आज कुछ नया सीखिए।