आंसर की चैलेंज प्रक्रिया पर NTA का जवाब, कहा- सभी छात्रों के लिए सिस्टम निष्पक्ष और समान…

शनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार रात कहा कि उसका आंसर की चैलेंज सिस्टम सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष है और इसके महंगे होने की चिंताओं को खारिज कर दिया।

एनटीए का आंसर की चैलेंज एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें परीक्षा (जैसे जीईई मेन, नीट या यूजीसी नेट) देने वाले अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की में गलतियों पर आपत्ति जता सकते हैं।

एनटीए ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आंसर की चैलेंज के बहुत महंगे होने की चिंता पर अभ्यर्थियों के लिए एक छोटी सी सफाई।

आंसर की चैलेंज सिस्टम हर छात्र के लिए निष्पक्ष होने के लिए बनाया गया है, न कि सिर्फ उस छात्र के लिए जो चैलेंज करता है। एक चैलेंज, सभी को फायदा।

अगर कोई एक भी अभ्यर्थी किसी सवाल को चैलेंज करता है और विषय विशेषज्ञ उस चैलेंज को स्वीकार कर लेते हैं, तो बदली हुई आंसर की परीक्षा देने वाले हर अभ्यर्थी पर लागू होती है।

एनटीए ने कहा कि आंसर को चैलेंज करने के लिए फीस इसलिए ली जाती है ताकि बेकार के चैलेंज को रोका जा सके और अगर चैलेंज सही साबित होता है तो फीस वापस कर दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *