अब नहीं बजेगा बार-बार इमरजेंसी अलर्ट! सरकार ने बदली व्यवस्था, जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला…

अगर पिछले कुछ दिनों में आपके मोबाइल फोन पर भी तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आए हैं, तो अब उनसे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी यानी NDMA ने फिलहाल सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ये फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है और अगले आदेश तक ये व्यवस्था बंद रहेगी।

मिलते थे इमरजेंसी अलर्ट

बता दें कि इस सर्विस को मई 2026 में ऑफिशियल तौर पर शुरू किया गया था। इसके जरिए लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियां जैसे प्राकृतिक आपदाओं और अन्य इमरजेंसी सिचुएशन से जुड़े अलर्ट सीधे लोगों के मोबाइल तक पहुंचाए जाते थे। अलर्ट आने पर फोन की स्क्रीन पर एक खास मैसेज भी दिखाई देता था और साथ ही लाउड वॉर्निंग साउंड भी सुनाई देती थी, ताकि यूजर्स तुरंत सतर्क हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *