पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश फर्जी निकला…

प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो (पीआइबी) ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही एक पोस्ट को गलत बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि बुधवार को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का आधिकारिक आदेश होने का दावा करने वाली इस पोस्ट में कहा गया था कि पेट्रोल की कीमत में ?

10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ?
12.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई है। अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

पीआइबी फैक्ट चेक ने एक बयान में कहा, ”इंटरनेट मीडिया पर एक आदेश प्रसारित हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इसे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी किया है और इसमें कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 10 रुपये और ?12.50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।

फर्जी दस्तावेज में दावा किया गया था कि हाल के महीनों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल पर भारी नुकसान (अंडर रिकवरी) हो रहा है।

इस वजह से खुदरा ईंधन की कीमतों में तत्काल वृद्धि की आवश्यकता है। इसके साथ ही एक अन्य दस्तावेज भी प्रसारित किया गया, जिसे वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

इसमें केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 के तहत कथित मूल्य वृद्धि के लिए कानूनी आधार प्रदान करने की कोशिश की गई थी। बता दें कि प्रमुख शहरों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 प्रति लीटर और डीजल 90.03 प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *