नाइजीरिया के नारिडोन में सोमवार तड़के आतंकवादियों ने 31 लोगों की हत्या कर दी और घरों में आग लगा दी।
‘फाउंडेशन फॉर इन्वेस्टिगेशन जर्नलिज्म’ की रिपोर्ट के अनुसार, निवासियों ने कहा कि समुदाय पर इस तरह का यह पहला हमला था और सेना पर मदद करने से इनकार करने का आरोप भी लगाया।
स्थानीय लोगों ने FIJ को बताया कि हमलावर रात करीब 12 बजे बंदूकें और धारदार हथियार लेकर आए, घर-घर जाकर अंधाधुन गोलियां चलाईं। तीन दुकानों और दो घरों में आग लगा दी गई साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जला दी गईं।
आतंकी हमले में 31 लोगों की मौत
कमारू वार्ड के पूर्व पार्षद और गांव के ही रहने वाले जैकब नेरा ने बताया कि मरने वालों की संख्या शुरू में 30 थी, लेकिन अस्पताल में एक पीड़ित की मौत के बाद यह संख्या बढ़कर 31 हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में किसानों और व्यवसायी दोनों शामिल थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए लोगों में आठ बच्चे भी शामिल थे।
रात करीब 12 बजे हुआ आतंकी हमला
नेरा ने ने FIJ को बताया कि मरने वाले की संख्या अभी 31 है। वे रात करीब 12 बजे आए थे। वे घर-घर जाकर गोलियां चला रहे थे। हां, उन्होंने तीन दुकानों और दो घरों में आग लगा दी। अभी हमें यह नहीं पता कि किसी का अपहरण किया गया है या नहीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कमारू पर इस तरह का हमला हुआ है।
नेरा ने कहा कि हमले के दौरान निवासियों ने नाइजीरियाई सेना को फोन किया था, लेकिन उन्होंने समय पर आने से इनकार कर दिया।