राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर विश्व-स्तरीय सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर विश्वस्तरीय सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं विकसित करने के लिए देशव्यापी पहल शुरू की है।
इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर शौचालय सुविधाओं में सुधार करना है।
एनएचएआई ने गुरुवार को कहा कि पहल के तहत टोल प्लाजा पर स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदर्शन-आधारित अनुबंध व्यवस्था अपनाई जाएगी।
मौजूदा शौचालय परिसरों का नवीनीकरण करने के साथ ही नये शौचालय भी बनाए जाएंगे। इसके लिए मानक तय कर उन्हें लागू किया जाएगा।
देश में विकसित डिजाइन में मजबूत संरचनात्मक विशेषताओं के साथ टिकाऊ और हरित भवन निर्माण व्यवस्था को भी शामिल किया जाएगा।
सेवा की गुणवत्ता को लगातार बनाए रखने के लिए रखरखाव से जुड़े मानकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर आधारित लाइव टेलीमेट्री सिस्टम शामिल हैं, जिससे समय रहते रखरखाव और बेहतर सर्विस देना मुमकिन हो पाता है।