तेलंगाना: आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग लगने से नवजात की मौत, 28 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया…

तेलंगाना के आदिलाबाद में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसकर पांच दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि वार्ड में 28 बच्चे और भर्ती थे, जिन्हें सुरक्षित को बचा लिया गया है।

यह घटना सोमवार, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

RIMS अस्पताल में लगी आग

आदिलाबाद के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सोमवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर मौजूद फायर अधिकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब 29 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 28 बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन एक नवजात शिशु की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *