न्यू मेक्सिको अदालत ने मेटा को 25 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया, उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप…

न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने बुधवार को मेटा प्लेटफार्म्स को 25 अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया। अदालत ने पाया कि कंपनी ने एक मामले में उपभोक्ताओं को गुमराह किया था।

दरअसल, डोनल्ड ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान से जुड़ी एक राजनीतिक परामर्श फर्म पर आरोप लगा था कि उसने लाखों फेसबुक यूजरों का डाटा उनकी सहमति के बिना हासिल किया था। यह मामला उसी केस से जुड़ा हुआ है।

न्यायाधीश फ्रांसिस मैथ्यू ने अपने आदेश में लिखा कि फेसबुक की गलतियां वर्षों तक जारी रहीं और व्यवस्थित रूप से जनता के सामने आईं। यह उसके मुख्य कारोबारी तौर-तरीकों के केंद्र में है।

राज्य के कानून के तहत 219 अरब डॉलर से अधिक का दंड उचित था, लेकिन उन्होंने इसे घटाकर 25 अरब डॉलर कर दिया। मेटा के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

कैंब्रिज एनालिटिका नाम की ब्रिटिश राजनीतिक परामर्श फर्म ने एक थर्ड-पार्टी एप के जरिए फेसबुक के 8.7 करोड़ तक यूजरों का निजी डाटा जुटाया था। इस रहस्योद्घाटन के बाद राज्य के अटार्नी जनरल ने 2021 में मेटा के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *