आधार ऐप की नई सुविधा लोकप्रिय, 48 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा ईमेल आईडी हुईं अपडेट…

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार धारकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है।

अब लोग नए आधार एप के माध्यम से बिना किसी आधार सेवा केंद्र जाए अपना ईमेल आइडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई के अनुसार, यह सेवा एक जुलाई 2026 से अगले छह महीने तक पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

प्राधिकरण ने बताया कि इस नई सुविधा के शुरू होने के केवल दो दिनों के भीतर ही 2.5 लाख से अधिक लोगों ने आधार एप के जरिए अपना ईमेल आइडी अपडेट कराया है।

यूआईडीएआई के अनुसार, आधार से ईमेल आइडी लिंक होने पर प्रत्येक आधार प्रमाणीकरण के समय संबंधित व्यक्ति को तुरंत ईमेल सूचना प्राप्त होगी। इससे आधार के उपयोग में पारदर्शिता बढ़ेगी और सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत भी जुड़ जाएगी, क्योंकि आधार धारक अपने आधार नंबर के इस्तेमाल की जानकारी समय-समय पर प्राप्त कर सकेंगे।

प्राधिकरण ने यह भी बताया कि लांच के पांच महीनों के भीतर नए आधार मोबाइल एप को 3.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने इसी एप के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है, जबकि लगभग 10 लाख यूजर ने अपने पते में भी संशोधन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *