लगभग दो सालों से गाजा में युद्ध लड़ रहे इजरायल ने कई मोर्चे खोल दिए हैं।
वर्तमान समय में कतर के साथ उलझे नेतन्याहू ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि कतर के साथ मिलकर चीन पश्चिमी मीडिया और अमेरिका में इजरायल विरोधी अभियान चला रहा है।
इजरायली पीएम ने आरोप लगाया यह दोनों देश मिलकर सोशल मीडिया के जरिए इजरायल पर हमले की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं नेतन्याहू ने कहा कि इन देशों के इन गलत प्रयासों का मुकाबला इजरायल अपने तरीके से करेगा।
अमेरिकी के विदेश मंत्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पश्चिमी देशों में इन दो देशों के जरिए की जा रही राजनैतिक नाकेबंदी को हटाने की दिशा में काम कर रहा है।
नेतन्याहू ने अमेरिका के सपोर्ट के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, “इन दो देशो के नेतृत्व में इजरायल को उसके मित्र देशों से केवल अलग करने का नहीं, बल्कि उन्हीं के जरिए उसे घेरने का प्रयास किया जा रहा है। यह वही ताकतें हैं, जिन्होंने ईरान का समर्थन किया था।”
अपनी बात को स्पष्ट करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “अब कतर के के साथ में अन्य देश मिलकर इजरायल पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
सबसे पहले इन देशों ने भारी मात्रा में धन जुटाया और अब मीडिया के जरिए इजरायल को घेरने की कोशिश की जा रही है।
हमारे साथियों को हमारे खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही है… पर सवाल यही है कि क्या वह ऐसा करने में कामयाब रहे? तो इसका जवाब है नहीं… आज अमेरिका हमारे साथ खड़ा हुआ है। लेकिन हमारे सामने पश्चिमी यूरोप में एक समस्या खड़ी हुई है। हम उसे हटाने के लिए काम कर रहे हैं।”