हमारी आकाशगंगा की गहराइयों में मौजूद सितारों के प्राचीन समूह आज भी ब्रह्मांड के कई नए रहस्यों से परदा उठा रहे हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने हाल ही में एक ऐसे ही तारा प्रणाली की एक शानदार तस्वीर खींची है, जिसमें हजारों चमकीले सितारों का एक विशाल झुंड दिखाई दे रहा है।
तस्वीर में दिख रहे इस क्लस्टर का नाम NGC 6723 है, जिसे शैंडेलियर क्लस्टर के नाम से भी जाना जाता है। यह पृथ्वी से लगभग 27,000 प्रकाश वर्ष दूर धनु तारामंडल में स्थित है।
अंतरिक्ष में यह किसी अनगिनत दीयों से सजे झूमर की तरह चमकता है, जहां चमकने वाली हर एक रोशनी वास्तव में एक विशाल तारा है।