नारायणपुर : मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने की नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई……

नारायणपुर : मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने की नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई

नारायणपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बुधवार को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा में निर्माणाधीन सडक़ पल्ली-बारसूर का जायजा लेने के बाद मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई की व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

पुलिस महानिदेशक ने जवानों से बातचीत करते हुए उनकी हौसला अफजाई की और उनके साहस, धैर्य और त्याग हेतु उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,

muky sachiv dgp.2 84 H@@IGHT 518 W@@IDTH 600

अतिरिक्त महा निदेशक विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक आरएन दास, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, नारायणपुर एसपी सदानन्द कुमार के अलावा सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *