दक्षिण चीन सागर में रहस्यमय हादसा, आधे घंटे के भीतर ही US नेवी का हेलिकॉप्टर और विमान क्रैश।…

अमेरिकी नौसेना का एक हेलिकॉप्टर और लड़ाकू विमान रहस्यमय तरीके से दक्षिण चीन सागर में क्रैश हो गया। वॉशिंगटन की तरफ से बताया गया कि रविवार को रूटीन ऑपरेशन के दौरान ये दुर्घटनाएं हुईं।

हेलिकॉप्टर और जेट के पायलट्स ने समय पर निकलकर अपनी जान बचा ली। आधिकारिक बयान के मुताबिक दक्षिण चीन सागर में MH-60R हॉक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है जिसे ‘बैटल कैट्स’ के नाम से जाना जाता है।

सोशल मीडिया पर जारी बयान के मुताबिक, 26 अक्टूबर को स्थानीय समय दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर हॉक हेलिकॉप्टर दक्षिण चीन सागर में क्रैश हो गया।

उसने एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हेलिकॉप्टर क्रैश होने के लगभग आधे घंटे के बाद ही एक लड़ाकू विमान भी हादसे का शिकार हो गया। इस जेट ने भी उसी एयरक्राफ्ट कैरियर शिप से उड़ान भरी थी।

बयान के मुताबिक बोइंग F/A-18F सुपर हॉर्नेट विमान उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद समंदर में गिर गया।

यह हादसा तब हुआ है जब कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले एशिया दौरे पर हैं। वीं रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी एशिया के कई देशों की यात्रा कर रहे हैं।

यह अपनी तरह की कोई पहली घटना नहीं है। इसी साल की शुरुआत में एक अमेरिकी विमान क्रैश हो गया था। यह मध्य एशिया के ऑपरेशन में भाग ले रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *