‘यार, घर आने नहीं दे रहे’, होली पर मायूस युवक ने वीडियो कॉल में रो-रोकर बताया दिल का दर्द…

होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार के मौके पर दूसरे शहरों में जाकर काम करने वाले लोग भी अपने घर वापस लौटते हैं। लोग होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं।

होली पर घर लौटने को लेकर ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने दिल का दर्द बता रहा है। युवक का कहना है कि होली पर उसे घर आने के लिए मना कर दिया गया है।

होली पर घर नहीं जाने का दुख

होली पर घर न जाने को लेकर एक युवक वीडियो कॉल पर अपने फ्रेंड को रोते हुए अपना दुख बताता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कौन कहता है कि मर्द रोते नहीं हैं। वीडियो कॉल पर युवक कहता है, ‘यार घर पर आने के लिए मना कर रहे हैं, पता नहीं कैसी फैमिली है।’

इस बात दिनेश राठौड़ नाम का शख्स, जिसने ये वीडियो शेयर किया, वो युवक से पूछता है, ‘कहां रहते हो, कितना दूर है तुम्हारा घर।’ युवक रोते हुए जवाब देते हुए कहता है, मेरा घर बस 100-150 किलोमीटर दूर है, ज्यादा दूर भी नहीं है, पास ही है।’

‘मैं कमा रहा हूं यार’

यु

‘मैं कमा रहा हूं यार’

वक वीडियो में यह तक बताता है कि उसकी कमाई में भी कोई कमी नहीं है। युवक कहता है, ‘मैं कमा रहा हूं यार, ऐसी बात नहीं है, बहुत बेकार लग रह है भाई। होली पर कौन घर नहीं जाता है और मैं बिना बताए जाऊंगा तो अच्छा नहीं लगेगा न अगर इंसान सामने से मना कर रहा है तो।’

इस वीडियो को देखकर लोग युवक के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *