केरल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम महिला ने निभाई हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी…

केरलम के उत्तरी कासरगोड में एक मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया।

दरअसल, उस व्यक्ति का शव लेने से परिवार ने इनकार कर दिया था। वह कैंसर से पीड़ित था। 64 वर्षीय नारायणन मंजेश्वरम के चिगुरुपडावु के रहने वाले थे। उनका गुरुवार को कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। वे एक महीने से कैंसर के एडवांस स्टेज का इलाज करा रहे थे।

मुस्लिम महिला ने किया हिंदू का अंतिम संस्कार

कासरगोड जिला पंचायत की डेवलपमेंट चेयरपर्सन इरफाना इकबाल ने बताया कि नारायणन लगभग एक महीने पहले यहां एक दुकान के बरामदे में कमजोर हालत में मिले थे।

एक वार्ड सदस्य ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद, उन्होंने कलेक्टर और जिला चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया। उन्होंने एक चैरिटेबल फाउंडेशन के वालंटियर्स की मदद से उन्हें प्राथमिक इलाज दिलाने और अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम भी किया।

इरफाना इकबाल ने कहा, ‘शुरू में हमने उन्हें ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे वृद्धाश्रम में भेजने की योजना बनाई, लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर थी और उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर होने का पता चला था। इसलिए हमने उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।’

नारायणन की मौत के बाद पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी, लेकिन वे शव लेने को तैयार नहीं थे। हालांकि, उन्होंने इरफाना को शव लेने और अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *