फ्रांस में फिर म्यूजियम चोरी: रेनॉयर की करीब 98 करोड़ रुपये की दो बेशकीमती पेंटिंग चोरी…

फ्रांस में चोरों ने करीब साल बाद फिर एक म्यूजियम को निशाना बनाया है।

फ्रेंच रिवेरा इलाके में एक छोटे म्यूजियम से मंगलवार सुबह प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनायर की चार कीमती पेंटिंग चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब 90 लाख यूरो (करीब 98 करोड़ रुपये) बताई गई है।

हालांकि अलार्म बजने पर चोर दो पेंटिंग बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात से करीब एक साल पहले अक्टूबर, 2025 में चारों ने पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम को निशाना बनाया था। यहां से 8.8 करोड़ यूरो (करीब 965 करोड़ रुपये) के शाही आभूषणों की चोरी हुई थी।

फ्रेंच रिवेरा के मेयर ब्रायर मैसन ने बताया कि शहर के काग्जेस-सर-मेर इलाके में स्थित रेनायर म्यूजियम में सुबह करीब छह बजे चोरी की वारदात हुई। चोर बगीचे की बाड़ के जरिये दाखिल हुए थे।

उन्होंने रेनायर की दो पेंटिंग चुरा ली। उन्होंने प्रसिद्ध चित्रकार द्वारा बनाई गई दो और पेंटिंग चुराई थी, लेकिन अलार्म बजने से पुलिस के सतर्क होने के कारण वे दो पेंटिंग बगीचे में ही छोड़कर भाग गए।

चोरी हुईं दो पेंटिंग ‘मैडम कोलोना रोमानो’ और ‘यंग वूमन एट द वेल’ हैं। ये दोनों पेंटिंग पेरिस के आर्से म्यूजियम की हैं और काग्जेस-सर-मेर के रेनायर म्यूजियम को दी गई थीं।

मेयर ने कहा, ‘ये रेनायर की अमूल्य पेंटिंग हैं। इन्हें इस तरह बेचा नहीं जा सकता।’ रेनायर के घर को 1960 में म्यूजियम में बदल दिया गया था। यहीं पर 1919 में उनका निधन हुआ था। इस म्यूजियम में उनकी 13 पेंटिंग, लगभग 40 मूर्तियों और अन्य तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *