मोथाबाड़ी हिंसा मामला: NIA की बड़ी कार्रवाई, 31 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल…

बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी में एसआइआर कार्य में जुटे न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक घेरकर बंधक बनाए जाने के बहुचर्चित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मामलों में 31 आरोपितों के खिलाफ कोलकाता सिटी सेशंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

इन मामलों में ‘मुख्य साजिशकर्ता’ मोफक्केरुल इस्लाम का नाम दो मामलों में शामिल किया गया है, जबकि एकरामुल बदनानी भी आरोपितों में शामिल हैं।

एनआईए के अनुसार, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपपत्र तैयार किया गया है।

चार्जशीट में प्रत्येक आरोपित की भूमिका का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उन्होंने अवैध रूप से भीड़ जुटाकर सड़क अवरुद्ध की और एसआइआर ड्यूटी पर तैनात न्यायिक अधिकारियों को गैरकानूनी तरीके से रोककर रखा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को एनआइए को जांच शीघ्र पूरी करने का निर्देश देते हुए दो माह की समयसीमा तय की थी। उसी के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। मोफक्केरुल पर आरोप है कि घटना से पहले उनके भड़काऊ भाषण ने तनाव को बढ़ावा दिया था।

फरारी के बाद उन्हें बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसे जुड़े एक अन्य आरोपित को भी नए मामले में शामिल करने तथा दोनों के आवाज के नमूने लेने की अनुमति अदालत से मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *