150 से अधिक बांग्लादेशी मालदा के होल्डिंग सेंटरों में, दूसरे जिलों से गिरफ्तार लोगों को भी रखा गया…

बंगाल में केंद्र सरकार की डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट नीति के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं।

मालदा जिले में तीन होल्डिंग सेंटरों में 150 से अधिक बांग्लादेशी रखे गए हैं। इनमें दक्षिण बंगाल के बैरकपुर से पकड़े गए सौ से अधिक घुसपैठिए भी शामिल हैं।

जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार पहला होल्डिंग सेंटर मालदा के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के बागबाड़ी में स्वनिर्भर समूह के प्रशिक्षण केंद्र में बनाया गया था। इसके बाद ओल्ड मालदा के नारायणपुर स्थित जलंगा माठ फ्लड सेंटर में दूसरा होल्डिंग सेंटर शुरू किया गया।

मालदा के पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बुधवार को तीसरा होल्डिंग सेंटर मालदा के बामनगोला थाना क्षेत्र में चालू किया गया। इन तीनों होल्डिंग सेंटरों की कुल क्षमता 250 से 300 घुसपैठियों को एक साथ रखने की है।

प्रशासन ने मालदा जिले में पकड़े गए कई बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहले ही पुशबैक कर दिया है। शेष लोगों को भी चरणबद्ध तरीके से होल्डिंग सेंटर से बांग्लादेश भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *