भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए 1000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने बनाई जगह…

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 में प्रवेश के लिए 1,000 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

अभ्यर्थियों का चयन सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया गया, जो 24 मई को आयोजित हुई थी।

आयोग ने कहा कि इस वर्ष भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 के लिए घोषित 80 रिक्तियों के मुकाबले कुल 1,046 अभ्यर्थियों को भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए चुना गया है।

पिछले वर्ष, भारतीय वन सेवा के लिए 150 रिक्तियों के मुकाबले 2,116 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। सभी योग्य उम्मीदवारों को अपनी जानकारी देने या अपडेट करने का मौका दिया जाएगा।

इसमें भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 में प्रवेश के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना शामिल है।

हालांकि, महिला, दिव्यांग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई है।

ऑनलाइन खिड़की खुलने की तिथियों की जानकारी बाद में यूपीएससी की वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *