वाराणसी और पूर्वांचल में मेहरबान होगा मानसून, मौसम विभाग ने रिवाइज किया बारिश का अनुमान…

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है। उमस का असर भी व्‍यापक है और तापमान में अध‍िकता का दौर भी है। पारा भी सामान्‍य से अध‍िक हो चला है। लेक‍िन यह संकेत वातावरण में नमी में इजाफे का भी है। नमी का स्‍तर बढ़ने की वजह से बादलों की आवाजाही का रुख भी रहेगा और वातावरण में नमी का रुख बादलों की ओर होगा और बार‍िश का दौर लोगों को राहत भी देगा। इसकी वजह से आने वाले दो द‍िनों में तापमान में कमी का असर शुरू हो जाएगा। 

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में नमी का असर तो है लेक‍िन बादलों की सघनता के अभाव में तापमान में कुछ कमी शुक्रवार की अपेक्षा आई है। शन‍िवार की सुबह वातावरण में नमी का असर 91 फीसद तक बना रहा, बार‍िश के अनुकूल मौसम हो चला है लेक‍िन आर्द्रता में थोड़ा अध‍िक इजाफे का संकेत भी है। मौसम वि‍भाग ने दो द‍िनों के बाद जोरदार बार‍िश का संकेत द‍िया है। सुबह बादलों की कमी रही और उमस की वजह से लोग पसीना पसीना भी होते रहे। इसकी वजह से आने वाले द‍िनों में लोकल हीटि‍ंंग के असर से बादलों की सक्र‍ियता भी होगी।   

वाराणसी का तापमान

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 34.5°C ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 27.1°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.9 ड‍िग्री अध‍िक रहा। इस दौरान 005.1mm बार‍िश दर्ज की गई है तो वहीं आर्द्रता अध‍िकतम और न्‍यूनतम 91% दर्ज क‍िया गया। मौसम व‍िभाग ने अगले दो द‍िनों के बाद मौसम का रुख एक बार फ‍िर बदलने और उमस का दौर बार‍िश के रूप में बदलने का अनुमान जताया है। माना जा रहा है क‍ि दो तीन द‍िनों से उमस का और साफ आसमान का असर होने से ही पारे में इजाफा हुआ है। 

जोरदार बार‍िश का अनुमान

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में जोरदार बार‍िश का अनुमान दो द‍िनों के बाद बना हुआ है। तापमान में कुछ कमी भी होगी लेक‍िन इसके पूर्व आर्द्रता में इजाफा बादलों की सघनता लेकर आएगी इसकी वजह से तापमान में इजाफा होगा और लोकल हीट‍िंंग की स्‍थ‍ित‍ि होने के बाद बादल जोरदार बरसात होगी। इसके साथ ही इस सप्‍ताह भी बादलों की सक्र‍ियता का असर होगा और सावन माह भर बादलों की आवाजाही के साथ ही बरसात का रुख भी होगा।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *