Monsoon Session Live: भारी हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही जारी, विपक्ष-सरकार आमने-सामने…

Monsoon Session Live 2026:  संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। इस सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं, राज्यसभा में 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

एनडीए जहां इस सत्र में आयकर संशोधन, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक सहित सात अहम बिलों को पारित कराने पर रहेगा। वहीं, विपक्ष नीट-यूजी पेपर लीक और अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की पूरी रणनीति तैयार किए बैठा है। संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ…

 कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया एडजर्नमेंट मोशन नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया है ताकि नए एंटी-डिफेक्शन लॉ के नियमों पर चर्चा की जा सके। यह कानून मौकापरस्ती और बिना किसी असली सोच या पॉलिसी से जुड़े मतभेदों के बड़े पैमाने पर पॉलिटिकल दल-बदल पर रोक लगाता है, साथ ही पार्लियामेंट और लेजिस्लेचर के अंदर और बाहर ईमानदार और जरूरी असहमति के लिए जगह देता है।

विपक्षी दलों ने की राम मंदिर, एथनॉल व नीट पेपर लीक पर चर्चा करने की मांग

सरकार की ओर से रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने जहां श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, एथनॉल व नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की, वहीं परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी सरकार से सवाल किए।

संसद का मॉनसून सत्र

monsoon session parliament 2026: SP सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा, “आज लोकसभा में समाजवादी पार्टी बुनियादी और अहम मुद्दों को उठाएगी। SP अभी एक बैठक करने जा रही है। हम फैसला लेंगे और फिर इस मुद्दे को उठाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *