मोदी ने किसानों को बताया खाद्य सुरक्षा का आधार, कहा- उनकी समृद्धि सर्वोच्च लक्ष्य…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा के आधारस्तंभ हैं और सरकार उनके जीवन को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी पहल किसानों की आय सुनिश्चित कर रही हैं, जबकि पीएम- कुसुम योजना से आसानी से सौर ऊर्जा मिलती है, जिससे खेती का खर्च कम होता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, जबकि बीज से बाजार तक पहल फसलों से किसानों को फसलों के सही दाम मिल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसीलिए खेती-बाड़ी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार ज़ोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ड्रोन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्राकृतिक खाद से जुड़े अभियान फ़सल की उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *