पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, दुबई के लोगों को हफ्तों बाद मिसाइल अलर्ट मिला मिला। UAE के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मंगलवार को उसके एयर डिफेंस सिस्टम में मिसाइल के खतरे का पता लगाया।
पोस्ट में लिख था कि UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने देशों की ओर आ रही एक मिसाइल के खतरे का पता लगाया है। कृपया आधिकारिक चैनलों से जारी चेतावनियों और अपडेट का पालन करें। दुबई के लोगों को एक इमरजेंसी अलर्ट भी मिला। मंत्रालय ने साफ किया कि जो भी आवाजें सुनाई दीं, वे एयर डिफेंस इंटरसेप्शन का नतीजा थीं।
किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार – रक्षा मंत्रालय
बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्रालय किसी भी खतरे का जवाब देने और UAE की संप्रुभता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ ही देर बाद, लोगों को एक और अलर्ट मिला जिसमें बताया गया कि खतरा टल गया है और वे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं।
अलर्ट में लिखा था कि आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि स्थिति अभी सुरक्षित है। आप सावधानी बरतते हुए और जरूरी एहतियात रखते हुए, साथ ही आधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं। बाद में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक मिसाइल UAE के समुद्री क्षेत्र में गिरी, जबकि दूसरी उसके बाहर गिरी।
जून में एक झूठी चेतावनी और जुलाई में एक हमले के अलर्ट के बाद यह इस तरह का पहला अलर्ट था। उससे पहले, मिसाइल की आखिरी चेतावनी मई की शुरुआत में मिली थी।