मुंबई की एक 44 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) पिछले 10 वर्षों से गंभीर ग्लूकोमा और आंखों की जटिल बीमारियों के कारण पूरी तरह अंधी हो चुकी थीं, उनकी आंखों की रोशनी एक बेहद जटिल और दुनिया में अपनी तरह की पहली सर्जरी के जरिए वापस आ गई है।
चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में मुंबई के डॉक्टरों ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया के सामने सर्जरी का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।
छोड़ चुकी थी उम्मीद
मरीज पिछले एक दशक से विजन लॉस का सामना कर रही थीं। उनकी दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी थी और बाईं आंख से भी उन्हें केवल रोशनी का आभास (Perception of Light) हो रहा था। पूर्व में कई सर्जरी होने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ था।