रूस में नाबालिग का हाई-वोल्टेज ड्रामा, चार खड़ी कारों को मारी टक्कर; हादसे के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी…

रूस के रोस्तोव से एक किशोर की लापरवाही का वीडियो सामने आया है। जिसने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी।

खबरों के मुताबिक, एक नाबालिग लड़का कार चलाते हुए अपना कंट्रोल खो बैठा और एक के बाद एक चार खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। चारों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसी का बम्पर टूट गया तो कोई साइड के पूरी तरह पिचक गई।

गाड़ी छोड़कर भागा किशोर

गाड़ी टकराने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल कर आए, लेकिन नाबालिग ने गाड़ी रोकने के बजाए वहां से भागने की और वह जल्दबाजी में पैदल ही भागता हुआ नजर आया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *