विदेश राज्य मंत्री जिनेवा पहुंचे, एआई गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत…

विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह रविवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा पहुंचे जहां वे एआ गवर्नेंस पर संयुक्त राष्ट्र के पहले ग्लोबल डायलॉग में भाग लेंगे। जिनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने मंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

भारत के स्थायी मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। कीर्ति वर्धन सिंह छह व सात जुलाई को होने वाले इस दो दिवसीय वैश्विक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस संवाद का उद्देश्य एआई के इंटरनेशनल गवर्नेंस, इसके सामाजिक-आर्थिक निहितार्थों, जोखिमों और मानवाधिकारों से संबंधित विषयों पर चर्चा करना है। यह संवाद विशेष रूप से विकासशील देशों में क्षमताओं का निर्माण करने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *