मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को एक नया ओपन-वेट एआइ माडल म्यूज ग्लिमर लॉन्च किया और कहा कि जल्द ही और मॉडल आएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी ओपन-सोर्स एआई के लिए बाधाओं को कम करने का आह्वान किया, ताकि चीनी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा की जा सके।
म्यूज ग्लिमर नामक यह नया मॉडल प्रतिस्पर्धियों के प्रमुख एआइ मॉडलों की तुलना में काफी छोटा है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे एक सामान्य मैक या पीसी पर केवल एक कंज्यूमर ग्राफिक्स कार्ड की मदद से चलाया जा सकता है।
क्या बोले जुकरबर्ग?
जुकरबर्ग ने एक बयान में कहा कि हर व्यक्ति को सुपरइंटेलिजेंस तक पहुंच मिलनी चाहिए। मेटा का यह ओपन-वेट एआइ मॉडल ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसे प्रमुख माडलों की तुलना में किफायती है।
म्यूज ग्लिमर कोडिंग, फाइल मैनेजमेंट, टेक्स्ट, इमेज और मल्टी स्टेप एजेंटिक काम करने में सक्षम है। यह माडल करीब 100 भाषाओं को सपोर्ट करता है।