बिलासपुर : पीएम श्री स्कूलों के मेधावी छात्रों ने दिल्ली आगरा का किया शैक्षणिक भ्रमण…

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीएम श्री स्कूलों के मेधावी छात्रों को राज्य से बाहर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली एवं आगरा के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के बाद छात्रों ने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से भेंट कर अपने अनुभव साझा किए।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

अग्रवाल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने इस अनुभव को यादगार बताया और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बिलासपुर जिले से चयनित छात्रों में पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सरकंडा की छात्रा दिव्या साहू, चकरभाठा से हर्षवर्धन साहू, डी.के.पी. कोटा से दियांशु टंडन, तखतपुर पीएमश्री स्कूल से विनायक दुबे और मस्तूरी स्कूलसे दिव्यांशी शामिल रहे।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

17 मार्च से 22 मार्च तक की 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में 5 शिक्षकों ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों को विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल स का भ्रमण कराया गया, जहां गाइड द्वारा इसके निर्माण इतिहास और संरक्षण की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही धार्मिक नगरी वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कराए गए। नई दिल्ली में छात्रों ने राज घाट, लाल किला,प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण कर इन केंद्रों की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।

साथ ही छात्रों को राष्ट्रपति भवन के आंतरिक भागोंकृअशोका हॉल, दरबार हॉल, बैंक्वेट हॉल, म्यूजियम, जनजातीय संग्रहालय एवं अमृत उद्यान का भी अवलोकन कराया गया। भ्रमण के अंतिम दिन छात्रों को मेट्रो ट्रेन की सवारी कराकर आधुनिक भारत की झलक दिखाई गई।

       भ्रमण के बाद छात्रों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलकर अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर ने छात्रों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जाकारी की और छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में भटकाव न आने दें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े और अपने परिवार देश का नाम रोशन करें।

छात्रों ने इस यात्रा को बेहद ज्ञानवर्धक और मनोरंजक बताया। छात्रों ने बताया कि उनके माता पिता भी बेहद खुश हैं कि उन्हें शासन द्वारा इस तरह पुरस्कृत किया गया जो उनके लिए जीवन भर के लिए अविस्मरणीय है। छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

शिक्षकों के दल में शामिल डॉक्टर शोभा तिवारी ने बताया कि पांच दिनों की इस यात्रा में बच्चों ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया, जो उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और मनोरंजक रहा। भ्रमण कार्यक्रम जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एपीसी श्री अमित श्रीवास्तव सहित भ्रमण कार्यक्रम में शामिल शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *