गूगल पर छाया ‘मेलोडी’: मोदी-मेलोनी मुलाकात के बाद सर्च ट्रेंड 100 के पार, ग्राफ देखकर दिग्गज भी हैरान…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई एक बेहद दिलचस्प मुलाकात के बाद इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ (Melody) शब्द की सर्च में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। गूगल ट्रेंड्स के ताजा डेटा के अनुसार, मेलोडी शब्द 21 मई 2026 की सुबह तक गूगल सर्च इंडेक्स में पीक पर रहा है।

इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो वायरल होते ही इस कीवर्ड का सर्च इंडेक्स अचानक अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

रातभर में ‘मेलोडी’ हुआ सुपरहिट

गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों से पता चलता है कि 20 मई 2026 की रात 8:00 बजे तक ‘मेलोडी’ को लेकर सर्च वॉल्यूम बेहद सामान्य था। लेकिन जैसे ही दोनों नेताओं की वीडियो क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट्स वायरल हुईं, 21 मई 2026 की सुबह तक गूगल सर्च इंडेक्स सीधे 100 के पीक स्कोर (सर्वोच्च स्तर) पर पहुंच गया।

इस सर्च ट्रेंड में पार्ले मेलोडी और ‘मेलोडी मैक्स चॉकोलेटी’ जैसे कीवर्ड्स सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के आधिकारिक दौरे के आखिरी चरण में रोम (इटली) पहुंचकर पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। इस उच्च स्तरीय कूटनीतिक बैठक से पहले, एक हल्के-फुल्के पल में पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *