अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बायोग्राफर माइकल वोल्फ ने एक सनसनीखेज दावा किया है, जिससे वाइट हाउस से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छिड़ गई है।
वोल्फ ने दावा किया है कि ट्रंप के करीबी दायरे में ऐसी शख्सियत मौजूद है, जिसके अगले कदम का न तो वाइट हाउस को अंदाजा है और न ही कोई उसे कंट्रोल कर सकता है। यह शख्स हैं मेलानिया ट्रंप। वोल्फ ने दोनों के बिगड़ते रिश्ते पर लेख लिखा है।
मेलानिया के फैसले पर चिंता
मेलानिया इस समय व्हाइट हाउस के अंदर बेहद ‘अप्रत्याशित ‘ शक्ति बन चुकी हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारी और ट्रंप के करीबी रणनीतिकार मेलानिया के बढ़ते कदमों को लेकर चिंतित और असहज महसूस कर रहे हैं।
एपस्टीन को लेकर दिया गया मेलानिया का बयान ‘जिसमें उन्होंने एपस्टीन के साथ जुड़ाव से स्पष्ट इनकार किया था’ ने वाइट हाउस स्टाफ की बेचैनी बढ़ा दी है।
स्टाफ का मानना है कि मेलानिया बिना पूर्व सूचना के कोई भी फैसला ले लेती हैं, जिससे व्हाइट हाउस का संकट प्रबंधन तंत्र असहज नजर आता है.
बेटे बैरन को रखा परिवार से दूर
फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में मेलानिया ने बैरन को परिवार से दूर रखा था। मैच में पूरा ट्रंप परिवार मौजूद था, पर एरिक ट्रंप द्वारा शेयर किए गए फैमिली फोटो से बैरन गायब था। मेलानिया ने बैरन को सौतेले भाई-बहनों से दूर रखने के लिए हमेशा उसका जीवन सीक्रेट रखा है।
ट्रंप-मेलानिया के बीच बातचीत बंद
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानियां के बीच बातचीत लगभग बंद है। अब दोनों यह दिखावा करने की कोशिश भी नहीं करते कि मेलानिया वाइट हाउस में पूर्णकालिक रूप से निवास कर रही हैं। वे अपना अधिकांश समय न्यूयॉर्क में बिता रही हैं और राष्ट्रपति से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं।