‘कायर’ कहकर कॉमेडियन जिमी किमेल पर बरसीं मेलानिया, ‘गर्भवती विधवा’ वाले मजाक पर दिया करारा जवाब…

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को कॉमेडियन जिमी किमेल पर जमकर निशाना साधा। किमेल ने मजाक करते हुए मेलानिया की तुलना एक “गर्भवती विधवा” से की।

डोनल्ड ट्रंप के एक डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद उनके इस मजाक को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर मेलानिया ने किमेल की निंदा करते हुए उन्हें कायर कहा। फर्स्ट लेडी ने इन चुटकुलों को क्रूर और गैर-जिम्मेदाराना बताया।

उन्होंने किमेल पर उस पल को हल्का करके दिखाने का आरोप लगाया, जब लोगों की जान खतरे में थी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह का हास्य “सार्वजनिक अधिकारियों और उनके परिवारों के खिलाफ हिंसा का मजाक उड़ाने को सामान्य बना देता है।”

‘कायर है किमेल’

सोमवार को एक्स पर किमेल पर निशाना साधते हुए फर्स्ट लेडी ने कहा कि किमेल का “मेरे परिवार के बारे में मोनोलॉग कॉमेडी नहीं है, उनके शब्द जहरीले हैं और अमेरिका के भीतर की राजनीतिक बीमारी को और गहरा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “किमेल एक कायर है वह एबीसी के पीछे छिपता है क्योंकि उसे पता है कि यह नेटवर्क उसे बचाने के लिए उसका बचाव करता रहेगा।”

किमेल ने क्या कहा था?

किमेल ने कार्यक्रम से पहले एक व्यंग्यात्मक मोनोलॉग दिया, जिसमें उन्होंने कल्पना की कि यह सालाना डिनर कैसा रहा होगा। इसमें उन्होंने ट्रंप पर कई चुटकुले सुनाए और उन्हें ड्रामा क्वीन कहा।

इसके बाद उन्होंने फर्स्ट लेडी की ओर रुख करते हुए मजाक में कहा, “हमारी फर्स्ट लेडी, मेलानिया, यहां हैं। मेलानिया को देखिए, कितनी खूबसूरत हैं। मिसेज ट्रंप आपके चेहरे पर एक ऐसी चमक है, जैसी किसी ‘गर्भवती विधवा’ के चेहरे पर होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *