सूरजपुर : मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संदर्भ में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न…

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राम सिंह ठाकुर के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027  के संदर्भ में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण हेतु निर्देशित किया गया है।

बैठक में आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता संख्या 1200 से अधिक होने, मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दूरी 2 किलोमीटर से अधिक दूरी होने, वर्तमान मतदान केंद्र भवन जर्जर होने तथा प्रस्तावित मतदान केंद्र वर्तमान मतदान केंद्र से अधिक सुविधाजनक होने के कारण नवीन मतदान केंद्र, भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, मतदान केंद्र के विलोपन के प्रस्ताव, मतदान केंद्रांे के नाम परिवर्तन, मतदान केन्द्रों के अनुभाग स्थानांतरण, मतदान केंद्रों के अनुभाग का नाम परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार प्रस्तुत की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेम नगर और विधानसभा क्षेत्र 05 भटगांव से आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार इस पुनरीक्षण में  प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। विधानसभा क्षेत्र 06 प्रतापपुर में वर्तमान में मतदान केंद्र 176 धुमाडांड़ 02 के 03 अनुभाग के मतदाताओं को अधिक दूरी होने तथा मतदान केंद्र 177 धुमाडांड़ 03 में तथा 177 धुमाडांड़ 03 के 03 अनुभाग के मतदाताओं को अधिक दूरी होने से 176 धुमाडांड़ 02 में अनुभाग स्थानांतरण किए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।

इसी प्रकार मतदान केंद्र 240 केवरा 04 के 01 मतदाताओं को अधिक दूरी होने के कारण 241 पार्वतीपुर में अनुभाग स्थानांतरण किए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है विधानसभा क्षेत्र 6 प्रतापपुर से नए मतदान केंद्र, भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, मतदान केन्द्रों के विलोपन, मतदान केन्द्रों नाम परिवर्तन, अनुभाग का नाम परिवर्तन की आवश्यकता स्कूल निरीक्षण में नहीं होने से प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को निर्वाचित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव का अवलोकन कराया गया। प्राप्त प्रस्तावों का अवलोकन किए जाने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 06 प्रतापपुर के सभी प्राप्त प्रस्ताव से संतुष्ट होकर अनुभाग स्थानांतरित किए जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *