सचेंडी के भीमसेन रोड पर स्थित चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री एमपीसीसी प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अब तक दस फायर टेंडर आ चुके है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
भौंती के भीमसेन रोड पर स्थित चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री एमपीसीसी प्राइवेट लिमिटेड में मेडिकल पाल्यूशन कंट्रोल कमेटी के तहत जिले के तमाम अस्पतालों से आने वाला चिकित्सीय कचरा का निस्तारण कर जलाया जाता है। रविवार को फैक्ट्री में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहले दो फायर बिग्रेड की।
गाड़िया पहुंची लेकिन आग के विकराल रूप को देखकर पनकी, फजलगंज समेत कई फायर स्टेशनों की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।
एसीपी पनकी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।