बैंकॉक में ट्रेन टक्कर के बाद भीषण आग, 8 की मौत, 25 घायल…

बैंकॉक में शनिवार को ट्रेन की टक्कर में आठ लोगों की मौत गई। ट्रेन की टक्कर के बाद लगी आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही आग ने बस और आस-पास के वाहनों को अपनी चपेट में लिया, दमकलकर्मियों और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस टक्कर में एक ट्रेन, बस, कारें और मोटरसाइकिलें शामिल थीं।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल मलबे से घायल पीड़ितों को बाहर निकालने में जुटा है, जबकि, दमकलकर्मी आग पर काबू पा लियी है।

आग पर काबू पाया गया

आपातकालीन कर्मियों के व्यापक अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि टीमें क्षतिग्रस्त वाहनों में अतिरिक्त पीड़ितों की तलाश करते हुए क्षेत्र में शीतलन अभियान जारी रखे हुए थीं।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा सका है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए के लिए जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता घटनास्थल की जांच और घाटक टक्कर से संबंधित सबूत जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *