मंगल गोचर शुक्र की तुला राशि में, 27 अक्टूबर तक इन राशियों पर रहेगी किस्मत का साथ…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 मंगल गोचर शुक्र की तुला राशि में: मंगल ग्रहों के सेनापति हैं।

मंगल की चाल में बदलाव समय-समय पर होता रहता है। मंगल के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को लाइफ में प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ सकता है।

पंचांग के अनुसार, इस समय मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। शुक्र की राशि में 27 अक्टूबर तक मंगल गोचर करने वाले हैं। ऐसे में तुला राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर ला सकता है।

आइए जानते हैं मंगल के गोचर करने से किन राशियों के लिए समय खास रहने वाला है-

27 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ

धनु राशि

तुला राशि में मंगल का गोचर धनु राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। समय आपके लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है।

इस दौरान आप भाग्यशाली रहेंगे। हर काम में तरक्की करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं, हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए तुला राशि में मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। साहसी और पराक्रमी बने रहेंगे। करियर में प्रमोशन के कई नए मौके मिलने वाले हैं। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम के लिए तारीफ भी बटोरेंगे।

मिथुन राशि

तुला राशि में मंगल का गोचर मिथुन राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होने लगेगी। व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *