Mark Carney भारत दौरे पर आ रहे हैं; Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग पर होगी अहम चर्चा…

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत यात्रा पर रवाना होंगे।

उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों का विस्तार करना और रक्षा, ऊर्जा तथा एआइ के क्षेत्र में नई साझेदारियां स्थापित करना है।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्नी पहले मुंबई जाएंगे और फिर नई दिल्ली। नई दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर फोकस

दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई, प्रतिभा और संस्कृति तथा रक्षा क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी साझेदारियों के साथ कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्नी कनाडा में निवेश के अवसरों की पहचान करने और दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नई साझेदारियां बनाने के लिए शीर्ष उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे।

पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर कनाडा और भारत ने एक महत्वाकांक्षी आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *