Marilyn Monroe का पुराना घर ऐतिहासिक स्मारक घोषित, मालिक बोले-8 मिलियन डॉलर का निवेश डूबा…

कैलिफोर्निया का एक कपल लॉस एंजिल्स शहर पर मुकदमा कर रहा है क्योंकि शहर ने उन्हें अपनी प्रॉपर्टी गिराने से रोक दिया और उसे एक ऐतिहासिक स्मारक घोषित कर दिया। दरअसल, यह प्रॉपर्टी मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का पुराना घर थी।

अपने मुकदमे में घर के मालिकों का कहना है कि उन्होंने यह प्रॉपर्टी 8 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। उनकी योजना थी कि वे इसकी पुरानी हो चुकी इमारतों को गिराकर उस जगह को फिर से विकसित करेंगे।

मुनरो अपनी मौत से लगभग छह महीने पहले तक इस 2,300 वर्ग फुट के स्पेनिश बंगले की मालकिन थीं।

इसके एक दिन बाद सिटी काउंसिल ने इस प्रॉपर्टी को ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्मारक घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का कदम उठाया। ऐसा तब हुआ जब मोनरो के प्रशंसकों और इतिहासकारों ने शहर पर तोड़फोड़ रोकने का दबाव डाला।

बिना किसी मुआवजे के बना दिया स्मारक

काउंसिल सदस्य ट्रेसी पार्क ने इस घर को बचाने की जोरदार वकालत की और आखिरकार जून 2024 में सिटी काउंसिल ने वोट देकर इस जगह को “ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्मारक” घोषित कर दिया।

घर के मालिकों का कहना है कि इस कदम ने घर को गिराने की उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया और एक निजी घर को बिना किसी मुआवजे के एक तरह से सार्वजनिक स्मारक में बदल दिया।

मालिकों के कितने पैसे हो चुके हैं खर्च?

मालिकों ने बताया कि उन्होंने यह प्रॉपर्टी 8 मिलियन से जियादा में खरीदी थी और तब से अब तक उन्होंने परमिट के लिए लगभग 30,000 डॉलर, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए लाखों डॉलर और वकीलों की फीस के तौर पर लाखों डॉलर खर्च किए हैं।

उनके मुकदमे में यह दावा भी किया गया है कि इस प्रॉपर्टी को अपने पास रखने के लिए वे हर साल प्रॉपर्टी टैक्स, बीमा और यूटिलिटीज पर 100,000 डॉलर से ज्यादा खर्च करते हैं, जबकि यह प्रॉपर्टी अभी भी वैसी इस्तेमाल लायक नहीं है जैसा कि उन्होंने सोचा था।

पैसिफिक लीगल फाउंडेशन के अनुसार, उस जोड़े ने घर को दूसरी जगह ले जाने के लिए पैसे देने की पेशकश की ताकि उसे एक सार्वजनिक संग्रहालय में बदला जा सके लेकिन शहर ने इससे इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *