नेतन्याहू पर ममदानी का तीखा हमला, कहा- संघीय सरकार तुरंत करे गिरफ्तार…

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को युद्ध अपराधी व फलस्तीनी लोगों के खिलाफ भयानक नरसंहार का सूत्रधार बताते हुए संघीय सरकार से अंतरराष्ट्रीय गिरफ़्तारी वारंट पर अमल करने की मांग की।

कहा,शहर के लॉ डिपार्टमेंट ने इस बात की जांच की थी कि क्या न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट सितंबर में शहर के संभावित दौरे के दौरान इजरायली पीएम को गिरफ़्तार कर सकता है, पर शहर के पास ऐसा करने के लिए स्वतंत्र कानूनी अधिकार नहीं था।

ममदानी ने लोगों से कहा, इजरायली पीएम का न्यूयॉर्क आना उचित नहीं है। न्यूयॉर्क शहर में नेतन्याहू का स्वागत नहीं है, और न ही किसी अन्य खुले घूम रहे युद्ध अपराधी का। हालांकि, हम अकेले नरसंहार ख़त्म नहीं कर सकते, पर हम यह तय कर सकते हैं कि क्या हमारी चुप्पी एक और हथियार बन जाएगी। हम सभी की मानवता व गरिमा की रक्षा के लिए अपने पास मौजूद हर साधन पर विचार कर सकते हैं।”

वहीं, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू से कहा, अमेरिका में रहने के दौरान उन्हें किसी भी तरह से गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा।

ममदानी ने गत वर्ष अपने मेयर चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि वह गाजा युद्ध में नेतन्याहू की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के वारंट के तहत नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का आदेश देने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *