नेपाल में टला बड़ा विमान हादसा, जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन का पहिया हुआ अलग…

नेपाल के डोल्पा जिले में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नेपालगंज से उड़ान भरने वाला सीता एयरलाइंस का एक छोटा विमान जब जुफाल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तब अचानक उसका पिछला दायां पहिया निकल गया।

इस विमान में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 13 यात्री इसमें 7 विदेशी नागरिक शामिल थे और 3 क्रू मेंबर शामिल थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित हैं।

कैसे टला बड़ा हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पहिया निकला और विमान रनवे पर उतरा, पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए इंजन बंद कर दिया, जिससे विमान कुछ ही दूर पर रुक गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी 16 यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रुका

गौरतलब है कि विमान के रनवे पर ही फंसे रहने के कारण जुफाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। स्थिति यह थी कि नेपाल सेना का एक विमान, जो लैंड करने वाला था, उसे भी वापस लौटना पड़ा।

अधिकारियों के मुताबिक, रनवे की मरम्मत और फंसे हुए विमान को हटाने के लिए हेलीकॉप्टर से तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही रनवे को साफ करके विमान सेवाओं को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *