कैलिफोर्निया में बड़ा सैन्य हादसा, एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद अमेरिकी B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त…

सोमवार सुबह कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 11:20 बजे एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर विमान के क्रैश होने के बाद आपातकालीन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल इस बात की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं। आमतौर पर एक B-52 विमान का संचालन पांच लोगों के क्रू द्वारा किया जाता है।

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस का ऐतिहासिक महत्व

एडवर्ड्स एक विशाल रेगिस्तानी सैन्य बेस है, जो लॉस एंजिल्स से लगभग 161 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह बेस अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह वही स्थान है जहां 1947 में चक यीगर ने पहली बार ध्वनि की गति को तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *