लेबनान में इजरायली सेना की बड़ी घुसपैठ, 26 साल में पहली बार इतने भीतर तक पहुंची…

 इजरायली सैनिकों ने रविवार को लेबनान के भीतर 1,100 वर्ष पुराने एक ऐसे किले पर कब्जा कर वहां अपना झंडा फहरा दिया जिसे क्रूसेडर ने बनवाया था।

बीते 26 वर्षों में यह इजरायल का लेबनान के दक्षिणी भाग में सबसे भीतर जाकर किया गया कब्जा है। ब्यूफोर्ट नाम का यह किला नबातियेह शहर के नजदीक है।

इजरायली सेना ने लेबनान में किया कब्जा

इजरायली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों के साथ हफ्तों चली भीषण लड़ाई और हवाई हमलों के बाद इस प्राचीन किले पर कब्जा किया है।

यह लड़ाई अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच हुए युद्धविराम के बीच चलती रही। यह लड़ाई लेबनान की सेना नहीं बल्कि इस्लामिक सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला और इजरायली सेना के बीच हो रही है।

हाल के महीनों की लड़ाई में इजरायली हमलों में लेबनान के 3,350 लोग मारे गए हैं, लड़ाई में 25 इजरायली सैनिक भी मारे गए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में लोगों को घर छोड़कर लितानी नदी के पार जाने के लिए कहा है। लितानी नदी को दक्षिणी लेबनान की सीमा माना जाता है। माना जा रहा है कि अभी तक दस लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *