गुजरात के सूरत से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां लिंबायत मीठी खाड़ी के पास एक सोसाइटी की इमारत में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक बच्चे समेत 5 लोग झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पांचों की मौत हो गई।
एक रिहायशी इमारत में अचानक लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के लिंबायत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में अचानक आग लग गई। आग में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल 5 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
सभी पांचों लोगों की अस्पताल में मौत
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, वहीं झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सभी पांचों लोगों की मौत हो गई।
मृतकों के नाम
- शाहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (उम्र 65 वर्ष)
- हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (उम्र 18 वर्ष)
- शुभान रमज़ान अली अंसारी (उम्र 4)
- शबीना रमज़ान अली अंसारी (उम्र 28)
- परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (उम्र 19)
कमरे से बड़ी मात्रा में साड़ियां बरामद हुईं।
प्रारंभिक जांच में कमरे से बड़ी मात्रा में साड़ियां बरामद हुईं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर धुआं उठता दिखाई दिया। घटना के बाद पूर्व महापौर दक्षेशभाई मावानी, डीसीपी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दम घुटने से मौत होने का संदेह
पूर्व मेयर दक्षेशभाई मावानी ने कहा, “मीठी खाड़ी के पास एक बेहद दुखद घटना घटी है। मुझे पता चला है कि आग लगने से 5 लोग घायल हो गए हैं। यह परिवार साड़ी बनाने का काम करता था। दुख की बात यह है कि एक छोटे से घर में 10 टन साड़ियां रखी थीं। अंदर चलने-फिरने की भी जगह नहीं थी।”
मौत आग से नहीं बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई। अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। मैं इस क्षेत्र के लोगों से भी अपील करता हूं कि वे इतनी अधिक मात्रा में साड़ियां घर में न रखें।